राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 4 IAS अफसर APO, योगेश श्रीवास्तव बने मुख्यमंत्री के OSD

By: Shilpa Sat, 16 Dec 2023 3:03:31

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 4 IAS अफसर APO, योगेश श्रीवास्तव बने मुख्यमंत्री के OSD

जयपुर। राजस्थान में आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग के शनिवार को जारी आदेश के अनुसार पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में आरएएस श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

एक अन्य आदेश में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष रीको जयपुर कुलदीप रांका, सचिव मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गौरव गोयल एवं सचिव मुख्यमंत्री आरती डोगरा तथा विशिष्ठ सचिव मुख्यमंत्री एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान स्टेट सर्विस डिलिवरी वार रुम राजन विशाल को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है।





उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सूचना प्रौद्योगकी एवं संचार विभाग की शासन सचिव आनंदी को सचिव मुख्यमंत्री एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (आरजीएवीपी) जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक डा सौम्या झा को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री लगाया गया। इन तीनों की नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com